जयपुर

शिवजी का किया अभिषेक, गूंजा हर हर महादेव

Aug 01, 2026
Rajasthan

हिंडौनसिटी. सावन माह की शुरुआत के साथ ही शहर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना, स्तुति और आरती का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।

पीलिया की कोठी स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव भक्तों ने सामूहिक रूप से मासिक शिव पूजा में भाग लिया। शुभ वक्ता भगवान पटवा ने बताया कि नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के दौरान पिछले कई वर्षों से मासिक शिव पूजा की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।

पूजन कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता, शुभम मसान, पहलाद सिहल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:-
हिंडौनसिटी- पीलिया की कोठी स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

Updated on:
01 Aug 2026 06:01 am
Published on:
01 Aug 2026 06:01 am