
टोंक. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बनवारीलाल बैरवा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को टोंक बस स्टैंड के बाहर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि बनवारीलाल बैरवा ने राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सादगीपूर्ण जीवन जिया। जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि कार्यक्रम में मनिंदर बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, अलका बैरवा, दिनेश चौरसिया, हंसराज फागणा, सलीमुद्दीन खान, रामदेव गुर्जर, बरकात हुसैन, विकास लोदी, सुनील बंसल, फोजूराम मीणा, कैलाशी देवी मीणा आदि मौजूद थे।
निवाई. पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारीलाल बैरवा की सत्रहवीं पुण्यतिथि पर डाक बंगले में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व विधायक कमल बैरवा, पूर्व प्रधान अलका बैरवा, मनिंदर सिंह लोदी, हरिप्रसाद बैरवा ने बनवारीलाल के जीवन पर प्रकाश डाला।