जयपुर

यह स्कर्ट-टॉप देखकर चौंक जाएंगे आप

फैशन डिजाइनर राखी गुप्ता का इनोवेशन : स्कर्ट-टॉप बनाने में इस्तेमाल किया एक किलो फेविकॉल

less than 1 minute read
Jul 20, 2018
फेविकॉल के स्कर्ट-टॉप पहनकर दूसरों से दिखें अलग

वैक्स का ईवनिंग गाउन और कोयले की ड्रेस भी बना चुकी हैं राखी
प्लानिंग में है सीमेंट की साड़ी और साबुन की ड्रेस

जयपुर . क्या आपने सुना है कि फेविकॉल से भी स्कर्ट—टॉप बनाए जा सकते हैं या फिर वैक्स का बना ईवनिंग गाउन आप पहन भी सकती हैं। ऐसा संभव है। दरअसल, फैशन डिजाइनर राखी गुप्ता ने यह साबित कर दिखाया है। उन्होंने हाल ही फेविकॉल से स्कर्ट—टॉप तैयार किया है, जिसे आसानी से पहना जा सकता है। इस स्कर्ट—टॉप के लिए राखी को लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया है। इससे पहले भी राखी अपने इनोवेटिव ड्रेसिंग आइडिया की बदौलत साल 2016 और 2017 का लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स जीत चुकी हैं। साल 2016 में उन्होंने वैक्स का ईवनिंग गाउन बनाया था और साल 2017 में उन्होंने कोयले से ड्रेस तैयार की थी।

यों बनाई ड्रेस
राखी ने बताया कि स्कर्ट—टॉप 100 प्रतिशत फेविकॉल से बनाए गए हैं। इसके लिए सबसे पहले फेविकॉल की लेयर तैयार की गई, फिर उस पर ब्लॉक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी का काम किया। इसके बाद कटिंग और सिलाई की गई। फिर ड्रेस पर पर्ल का काम किया गया। इस ड्रेस को आसानी से पहना जा सकता है। इस ड्रेस में एक किलो फेविकॉल का यूज किया गया है।
इससे पहले राखी ने चार फीट आठ इंच लंबा ऑरेंज और पीच पिंक वैक्स गाउन तैयार किया था। इसके साथ ही पांच किलो कोयले की ड्रेस तैयार की थी, जिसे बनाने में वायर का यूज भी किया गया था।

बहुत से इनोवेटिव आइडियाज
बकौल राखी, मुझे शुरू से ही इनोवेटिव ड्रेसेज बनाने का शौक रहा है। शायद इसी के चलते मैं कुछ ना कुछ नया करती रहती हूं। मेरे पास आगे के लिए भी बहुत सारे आइडियाज हैं। फिलहाल मैं सीमेंट की साड़ी और साबुन की ड्रेस बनाने की तैयारी कर रही हूं।

Published on:
20 Jul 2018 01:07 am
Also Read
View All