जयपुर

विशेष बच्चों के बीच सेवा और सम्मान से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Aug 16, 2026
Rajasthan

हुब्बल्ली. विद्यानगर स्थित ऊषा स्कूल में जैन सेवा समिति के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस विशेष बच्चों के बीच हर्षोल्लास, देशभक्ति और सेवाभाव के साथ मनाया गया। स्कूल चेयरमैन शांतिलाल ओस्तवाल ने समिति सदस्यों का स्वागत किया, जबकि समिति अध्यक्ष किशोर कानूंगा ने ध्वजारोहण किया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर उपस्थितजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अभिभावकों ने भी नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। श्रीपाल ओस्तवाल ने स्कूल की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए ‘सेवा ही समर्पण, भाव ही पूजा’ का संदेश दिया। विशेष बच्चों की देखभाल एवं शिक्षण में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। प्राचार्य अंजलिका ने छात्राओं दिशा और आफरा खानम की प्रतिभा से परिचित कराया।

समिति की ओर से तीन साइकिल और दीवार घड़ी भेंट की गई। परियोजना अध्यक्ष विक्रम बागरेचा ने आभार व्यक्त किया। कमलेश जैन ने समिति के 21 वर्षों के सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रवीण बागरेचा, गौतम जैन, विक्रम कवाड, प्रवीण गादिया, मुकेश कोठारी, सीए दिनेश जैन, राजीव जैन, ललित जैन, राहुल बागरेचा, राजेंद्र जैन और कल्पेश जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Updated on:
16 Aug 2026 06:01 am
Published on:
16 Aug 2026 06:01 am
Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड