जयपुर

राजकीय महाविद्यालय में करगिल विजय दिवस पर विशेष व्याख्यानचूली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू

Jul 28, 2026
Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बरवास. कस्बे के पास स्थित रामघाट चूली में 25 जुलाई से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। महोत्सव के तहत शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा में पार्वती जन्म, पार्वती की कठिन तपस्या, तारकासुर वध एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया।कथा में आसपास के दर्जनभर गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। कथा व्यास उदयपुर निवासी माणक चंद मेनारिया हैं।
आयोजन आसपास के दर्जनभर गांवों के सहयोग से किया जा रहा है।महामंडलेश्वर रामप्रिय दास महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Updated on:
28 Jul 2026 06:00 am
Published on:
28 Jul 2026 06:00 am