28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवर्धन मंदिर की पहाड़ी पर बघेरे की दस्तक, ग्रामीण भयभीत

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

बालघाट. समीपवर्ती जहां नगर मोरडा गांव की पहाड़ी पर स्थित गोवर्धन मंदिर क्षेत्र में बघेरा दिखाई देने से बकरी पालकों में दहशत है। सोमवार दोपहर बकरियां चराने गए चरवाहों ने पहाड़ी पर बघेरा देखने का दावा किया। इसके बाद सभी चरवाहे अपनी-अपनी बकरियों को लेकर तुरंत गांव लौट आए।

बकरी पालक बंटी कडेरा ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस क्षेत्र में बघेरा देखा है। बघेरा नजर आने के बाद बकरी पालकों में भय व्याप्त हो गया और किसी ने भी पहाड़ी पर रुकने का साहस नहीं किया।

ग्रामीणों ने वन विभाग की ओर से क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की आशंका से बचा जा सके।

फोटो कैप्शन- गोवर्धन मंदिर की पहाड़ी पर बघेरा दिखाई देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल।