
Bबड़वा.B क्षेत्र के जटवाड़ा–बड़वा–पड़ासोली मार्ग दोनों ओर फैली कंटीली बबूल की झाड़ियों ने कई स्थानों पर सड़क को इतना संकरा कर दिया है, कि सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। बारिश के मौसम में झाड़ियों के बीच छिपे मवेशी भी अचानक सड़क पर आ जाते हैं, इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है, कि सड़क पर दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो गया है। सामने से चौ पहिया वाहन आने पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने और कंटीली झाड़ियों से टकराने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण कानाराम, रामकेश, राजाराम सहित अन्य लोगों ने बताया कि रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। सामने से आने वाले वाहनों की तेज हेडलाइट के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।
फोटो कैप्शन:
जटवाड़ा–बड़वा–पड़ासोली मार्ग पर सड़क के दोनों ओर फैली कंटीली बबूल की झाड़ियां, जिससे संकरा हुआ मार्ग और दुर्घटना का बढ़ा खतरा।
Updated on:
28 Jul 2026 06:02 am
Published on:
28 Jul 2026 06:02 am
