जयपुर

petrol and diesel prices: पेट्रोल और डीजल दामों में स्थिरता

पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतों में लगातार 14वें दिन स्थिरता देखी गई। जयपुर में अभी पेट्रोल ( petrol ) के दाम 96.76 रुपए और डीजल ( diesel ) के दाम 89.20 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने इससे पहले 15 अप्रेल को पेट्रोल के दाम 17 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने इस साल पेट्रोल के दाम में पांच बार और डीजल के दाम में चार बार कटौती की है।

2 min read
petrol and diesel prices: पेट्रोल और डीजल दामों में स्थिरता
petrol and diesel prices: पेट्रोल और डीजल दामों में स्थिरता

जयपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन स्थिरता देखी गई। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 96.76 रुपए और डीजल के दाम 89.20 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 15 अप्रेल को पेट्रोल के दाम 17 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने इस साल पेट्रोल के दाम में पांच बार और डीजल के दाम में चार बार कटौती की है। इस साल पांच बार में पेट्रोल के दामों में 95 पैसे की कमी की गई है और चार बार में डीजल के दामों में 78 पैसे की कमी की गई है। हालांकि, नए साल में पेट्रोल 8 रुपए 2 पैसे और डीजल 8 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 66 प्रति बैरल के निशान से ऊपर हैं। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जून अनुबंध वर्तमान में 66.11 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद से 1.09 प्रतिशत ज्यादा है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 9०.40 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 96.83 रुपए, 90.62 रुपए और 92.43 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 80.73 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 87.81 रुपए, चेन्नई में 85.75 रुपए और कोलकाता में 83.61 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Published on:
29 Apr 2021 08:55 am