
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पत्रिका फोटो
Air India Express Delay: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स इन दिनों यात्रियों के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। आए दिन निर्धारित समय से घंटों की देरी से उड़ान भरने के कारण यात्रियों का पूरा टाइम टेबल बिगड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन मुसाफिरों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें आगे दूसरे शहरों या विदेशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी होती है।
मुख्य फ्लाइट के लेट होने से उनकी अगली उड़ानें छूट रही हैं, होटल बुकिंग्स प्रभावित हो रही हैं और यात्रियों पर भारी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाना भी एयरलाइन की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को लेटलतीफी पर लगाम लगानी होगी।
'लेटलतीफी' अब अपवाद नहीं, रूटीन बन चुकी है।
यात्रियों का आरोप है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में उड़ानों का लेट होना अब कोई अपवाद नहीं, बल्कि रोज का ढर्रा बन चुका है। टिकट बुक करते समय यात्री एयरलाइन के घोषित शेड्यूल पर भरोसा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। चौंकाने वाली बात यह है कि उड़ानों में देरी की यह समस्या सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर भी एयर इंडिया एक्सप्रेस के खिलाफ यात्रियों का गुस्सा फूट रहा है।
सोमवार को की गई पड़ताल में तीन प्रमुख फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी लेट पाई गईं:
जयपुर-मुंबई फ्लाइट: शाम 5:35 बजे रवाना होने वाली यह फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 7:05 बजे रवाना हुई।
पुणे-जयपुर फ्लाइट: शाम 4:55 बजे जयपुर पहुंचने वाली इस फ्लाइट ने यात्रियों को करीब 2 घंटे का इंतजार कराया।
मुंबई-जयपुर फ्लाइट: रात 10:15 बजे जयपुर आने वाली उड़ान भी अपने समय से करीब 1 घंटे 15 मिनट की देरी से संचालित हुई।
नाराज यात्रियों का कहना है कि जब भी फ्लाइट लेट होती है, तो एयरलाइन प्रबंधन की ओर से 'ऑपरेशनल कारणों' का एक औपचारिक मैसेज भेजकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। देरी की असली वजह और उसके समाधान को लेकर ग्राउंड स्टाफ के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता। सही सूचना न मिलने के कारण आए दिन एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन रही है।
Published on:
23 Jun 2026 06:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
