
Rajasthan state game : राजस्थान में पहली बार होने जा रहे राज्य खेलों का उद्घाटन समारोह गुरुवार को होगा वहीं 3 जनवरी से मैचों की शुरुआत होगी। पहली बार होने जा रहे इन खेलों का ( Ashok Gehlot ) उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। ( sports news in hindi ) गेम्स 3 से 6 जनवरी तक आयोजित किए जाएगे जिसमे प्रदेशभर के 8 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । पहले दिन बालक- बालिका वर्ग के 8 खेलों में कुल 180 मैच खेले जाएंगे।
मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगे सभी जिलों के खिलाड़ी
उद्घाटन समारोह में सभी जिलों के खिलाड़ी अपने-अपने जिले के झंडे तले मार्चपास्ट में हिस्सा लेंगे । कल होने वाले इस मार्चपास्ट को लेकर खिलाड़ी आज रिहर्सल करेंगे।
अजमेर से सबसे अधिक बांसवाड़ा में सबसे कम खिलाड़ी
राज्य में खेलों में सबसे अधिक 344 खिलाड़ी अजमेर से हिस्सा लेंगे वहीं सबसे कम बासंवाड़ा से 143 खिलाड़ी भाग ले रहे है । राजधानी जयपुर की बात करें तो 334 खिलाड़ी इन खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे ।
ये होंगे खेल
कबड्डी , खो-खो , बास्केटबॉल, फुटबॉल , वालीबॉल , जिम्नास्टिक , टेबल टेनिस , हॉकी , एथलेटिक्स, भारोत्तोलन , निशानेबाजी , बॉक्सिंग , जूडो , तैराकी , बैडमिंटन , तीरंदाजी , कुश्ती , टेनिस ।