जयपुर

चुनावी साल में राजस्थान के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 02, 2018
kota

जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पिछले एक महीने में राज्य के कई शहरों में नई ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया है। इन स्टेशनों से जुड़े शहरों और आसपास के क्षेत्रों के लोग लम्बे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। इसके मद्देनजर सांसद भी सक्रिय थे।

रेलवे प्रशासन ने सतत प्रक्रिया बताया

अब चुनावी साल में लोगों की मांग के अनुसार रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव निर्धारित किए हैं। ये ट्रेनें पुरानी हैं, जो पहले से चल रही हैं, लेकिन नए स्टेशनों पर ठहराव होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसे सतत प्रक्रिया बताया है।

यहां हुए इन ट्रेनों के ठहराव
- पुणे-जयपुर-पुणे द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का सुवासरा स्टेशन पर 28 अगस्त से एक मिनट का ठहराव
- किशनगंज-अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस का दौसा स्टेशन पर 27 अगस्त से 2 मिनट का ठहराव
- पोरबंदर-दिल्लीसराय-पोरबंदर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का बांदीकुई स्टेशन पर 28 अगस्त से 2 मिनट का ठहराव
- आगरा फोर्ट-अहमदाबाद-आगराफ फोर्ट एक्सप्रेस का पिंडवाड़ा स्टेशन पर 24 अगस्त से २ मिनट का ठहराव (उक्त सभी ट्रेनों का ठहराव 6 माह के लिए प्रायोगिक तौर पर किया है।)

- पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का ब्यावर में ठहराव
- पोरबंदर-मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का 24 अगस्त से सोजत रोड स्टेशन पर ठहराव
- बरेली-न्यूभुज-बरेली एक्सप्रेस का सोजत रोड स्टेशन पर 28 अगस्त से 2 मिनट का ठहराव
- उदयपुर-हरिद्वार-उदयपुर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस का भूपालसागर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव
- कोचुवेली-बीकानेर-कोचुवेली एक्सप्रेस का श्रीकरणपुर एक्सप्रेस स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव

ट्रेनों का नए स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित करना सतत प्रक्रिया है। इसमें यात्रियों की मांग तो मुख्य आधार है ही, जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और स्थानीय यात्रीभार सहित रेलवे के मापदंड पूरे करना भी अहम है।
तरुण जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे

Published on:
02 Sept 2018 11:49 am