
टोडारायसिंह. ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालग्यवास में शुक्रवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
अध्यापक राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से पौधारोपण अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा, कक्षा 6 से 12 तक प्रत्येक विद्यार्थी को पांच-पांच पौधे तथा प्रत्येक कार्मिक को 10 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में पीईईओ रेणु मंगल, प्रधानाध्यापक दीपू साहू, अध्यापक मदनलाल वर्मा, विनोद कुमार मीणा, रामलाल बैरवा, राकेश कुमार बैरवा, हेमचंद चावला, संजय पांचाल, आशा चावला, भामाशाह मुकेश खटाणा, प्रहलाद गुर्जर मौजूद रहे।
टोडारायसिंह. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालग्यवास में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण करते शिक्षक एवं विद्यार्थी।