जयपुर

प्रजापति समाज छात्रावास में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प

Jul 25, 2026
Rajasthan

निवाई. प्रजापति समाज छात्रावास परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा भावी पीढ़ी के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नारायण प्रजापत नागौर, ब्लॉक अध्यक्ष शिवदयाल, सत्यनारायण पखाला, मालपुरा तहसील अध्यक्ष घासी, प्रभु, रामस्वरूप, तुलसीराम, भैरूलाल, गणेश, श्रवण, राजाराम, सत्यनारायण सहित समिति के गणमान्य सदस्य एवं सचिव रामकेश प्रजापत मौजूद रहे। सभी ने छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
एनई2407सीबी-निवाई. छात्रावास में पौधरोपण करते प्रजापत समाज के लोग।

Updated on:
25 Jul 2026 06:00 am
Published on:
25 Jul 2026 06:00 am