जयपुर

बहुचर्चित यासीन हत्याकांड का वांछित 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर थाना पुलिस की कार्रवाई: - प्रकरण में 12 आरोपी पूर्व में किए गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jun 04, 2025
Photo-Patrika Network

कोटपूतली-बहरोड़. नारायणपुर थाना पुलिस ने बहुचर्चित यासीन हत्याकांड मामले में एक और सफलता हासिल करते हुए इनामी आरोपी मनोहर लाल मीणा उर्फ मुण्डी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था।

यह था पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जघन्य वारदात 11 जुलाई 2024 को घटित हुई थी। जब अलवर निवासी यासीन खान पर जयपुर से लौटते समय नारायणपुर थाना क्षेत्र के विजयपुरा के पास हमला हुआ। हमलावर गाडिय़ों में आए और यासीन की गाड़ी को घेरकर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। यासीन के दोनों पैर तोड़ दिए। यासीन को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल जयपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना को लेकर मृतक के भतीजे जियाउल हक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मामले में अब तक दर्ज हुए 13 नाम

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 13 नामजद आरोपियों में से 12 आरोपियों अकरमदीन उर्फ अकरम, दीपक मीणा, अशोक कुमार, महाराज सिंह, साजिद खान, अरसद खान, करवेन्द्र चौधरी उर्फ टुटू, वसीम अकरम, जाहिद, वसीम उर्फ यश, साहिल खान और दिलावर खान को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई

जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा व जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर नारायणपुर थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 वें आरोपी मनोहर लाल मीणा उर्फ मुण्डी पुत्र विश्राम मीणा( 26वर्ष ) निवासी झालाटाला, थाना लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा मामले में लगातार तफ्तीश जारी है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की रंजिश, साजिश और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच में जुटी है।

Published on:
04 Jun 2025 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर