जयपुर

सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं से बढ़ने लगी ठिठुरन

जयपुर. प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Nov 14, 2023
mau.png
सर्द हवाओं से बढ़ने लगी ठिठुरन

जयपुर. प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया । इसके अलावा 18 जगहों पर दिन का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अनेक स्थानों पर दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के मौसम में इसी तरह सर्दी बनी रहेगी।
आंशिक कोहरा रहेगा
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे सर्दी बढ़ने की संभावना ही ज्यादा रहेगी। ग्रामीण व खुले क्षेत्रो में कोहरा ज्यादा रहने से सर्दी का असर बढ़ेगा।
इन जगहों पर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
जगह न्यूनतम तापमान
माउंट आबू : 10
भीलवाड़ा : 14.6
अलवर : 12.4
पिलानी : 12.1
सीकर : 14
एरिन रोड : 14.8
बीकानेर : 14.9
चूरू: 12.6
श्रीगंगानगर : 13.3
संगरिया : 11.1
सिरोही : 12.4
फतेहपुर : 12
करौली : 13.3

Published on:
14 Nov 2023 10:42 pm