जयपुर

चौपहिया वाहनों को टोल मुक्त करने व स्कूलों में समान यूनिफॉर्म को लेकर सरकार ने लिया यह बड़ा निर्णय

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसका स्टेट टोल पर छोटे निजी चौपहिया वाहनों को टोल से मुक्त करने का कोई विचार नहीं है।

less than 1 minute read
Jul 23, 2024

-विधानसभा में सरकार ने दिए लिखित में जवाब
जयपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को स्टेट टोल पर निजी चौपहिया वाहनों को टोल मुक्त करने व सरकारी व निजी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म को लेकर सरकार ने लिया यह बड़ा निर्णय किया है। साथ ही अपनी नीति भी स्पष्ट की है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसका स्टेट टोल पर छोटे निजी चौपहिया वाहनों को टोल से मुक्त करने का कोई विचार नहीं है। इसी तरह पिछले लम्बे से चर्चा में आ रही निजी व सरकारी स्कूलों में समान यूनिफॉर्म को लेकर सरकार ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने बता दिया है कि अभी इस मामले में कोई विचार नहीं नहीं है।
विधानसभा में मंगलवार को विधायक राधेश्याम बैरवा ने सवाल पूछा कि क्या सरकार स्टेट हाइवे पर संचालित टोल पर छोटे निजी चौपहिया वाहनों को टोल मुक्त करने का विचार रखती है ? इस पर सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
इसी तरह विधायक हाकम अली खां ने पूछा कि सरकार क्या निजी व सरकारी विद्यालयों में एक समान यूनिफॉर्म लागू करने का विचार रखती है? इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया है कि ऐसा कोई विचार नहीं है। वर्तमान में इस संबंध में कोई प्रस्ताव विचाराधीन भी नहीं है।

Updated on:
23 Jul 2024 01:03 pm
Published on:
23 Jul 2024 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर