जयपुर

जयपुर में पटरियों पर बैठकर शराब पार्टी,फिर जाे हुआ जानकर उड जाएंगे आप के हाेश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 07, 2018
train accident
horrible train accident in mp,because rail track theft

जयपुर। रेलवे लाइन के पास बैठकर शराब पीना तीन दोस्तों को भारी पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार जारी है।

घटना देर रात महेश नगर फाटक की है। महेश नगर फाटक के पास ही शराब का ठेका भी है।

पुलिस की मिलीभगत के चलते ठेके से रातभर शराब की बिक्री चलती रहती है। पटरियों के पास रातभर शराब की पार्टियां चलती रहती है। पुलिस का गश्ती दल भी यहां पर अपनी खाना पूर्ति कर चला जाता है। यह हादसा पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा है। पुलिस के अनुसार महेश नगर फाटक के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से थली, जमवारामगढ़ निवासी २५ वषर््ीाय रोशन की मौत हो गई, जबकि कालूराम घायल हो गया। इस हादसे में उनका एक साथी बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब दस बजे तीनों महेश नगर फाटक के पास पटरियों के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। घायल कालूराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई चिरंजी लाल ने बताया कि पूछताछ में कालूराम ने बताया कि रोशन व उसके दोस्त के साथ वह कुरकुरे लेने जा रहा था इसी दौरान ट्रेन आ गई।

थानाधिकारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि संभवत: तीनों दोस्ता पटरियों के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। एक अन्य युवक की जानकारी ली जा रही है। घटना स्थल के पास ही शराब का ठेका भी है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रोशन जयपुर में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

Published on:
07 Sept 2018 10:39 am