जयपुर

सर्दी से बदला स्कूलों का समय, नहीं मिली बच्चों को राहत

स्कूली बच्चों को नहीं मिली राहत, अधिकांश जिलों में जिला कलक्टर्स ने बदला समय, अभिभावकों और स्कूलों के पास नहीं पहुंचे आदेश, आज फिर कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते स्कूल पहुंंचे बच्चे, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
less than 1 minute read
Dec 18, 2019
Time for schools changed from winter
Time for schools changed from winter

जयपुर। प्रदेशभर में चल रही शीतलहर के चलते जिला कलक्टर्स ने अधिकांश जिलों में स्कूलो का समय बदला है। स्कूलों का समय बदलने के बाद भी आज बच्चों को राहत नहीं मिली। सुबह तय समय पर ही स्कूलों के वाहन बच्चों को लेने के लिए आ गए। अधिकांश निजी स्कूलों का समय अभी सुबह 7.30 से 8 बजे का है। ऐसे में आज भी सुबह करीब 7 बजे ही स्कूली वाहन बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए। स्कूल संचालकों का कहना है कि उन्हें कलक्टर के आदेश नहीं मिले। अब कल से स्कूलों का समय बदल जाएगा।

इसलिए हुई गफलत
सर्दी के तीखे तेवरों को देखते हुए स्कूलों का समय कल शाम को जिला कलक्टर्स ने बदला था। अधिकांश जगहों पर स्कूलों के पास और अभिभावकों के पास समय बदलने की जानकारी नहीं पहुंची। ऐसे में आज सुबह पुराने समय पर ही स्कूल खुले।

अब ये रहेगा समय
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रतन सिंह यादव ने बताया कि जयपुर जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिले में संचालित सभी विद्यालय सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह समय आगामी आदेशों तक रहेगा।

Updated on:
18 Dec 2019 08:08 am
Published on:
18 Dec 2019 08:08 am