जयपुर

जयपुर में सिर्फ 29 रुपए प्रति किलो मिलेगा चावल, जानें कहां से खरीद सकते हैं

उल्लेखनीय है पिछले एक साल में चावल की कीमतें खुदरा बाजार में 14.5 फीसदी और थोक बाजार में 15.5 फीसदी बढ़ी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 10 किलो ही चावल दिए जाएंगे। चावल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचने पर विचार कर रही है सरकार। वहीं, सरकार पहले से ही आटा 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम और दाल (चना) 60 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेच रही है।
less than 1 minute read
Feb 06, 2024
Government To Sell Rice At Rs 29 per KG In Jaipur
जयपुर में सिर्फ 29 रुपए प्रति किलो मिलेगा चावल, जानें कहां से खरीद सकते हैं

Government To Sell Rice At Rs 29 per KG In Jaipur : जनता को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बेहद सस्ते दाम पर बेहतरीन क्वालिटी के चावलों को बाजार में उतारा है। खुदरा बाजार में सरकार 29 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से चावल को बेचना शुरू कर दिया है। जयपुर में इन चावलों की बिक्री की शुरुआत 22 गौदाम स्थित नेहरू सहकार भवन से शुरू कर दी गई है। इसके अलावा इन चावलों की बिक्री राजधानी के विभिन्न इलाकों में वैन के जरिए बुधवार से की जाएगी। केंद्र सरकार के इस कदम से चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। चावल 5 और 10 किलो के पैक में उपलब्ध हैं।

उल्लेखनीय है पिछले एक साल में चावल की कीमतें खुदरा बाजार में 14.5 फीसदी और थोक बाजार में 15.5 फीसदी बढ़ी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 10 किलो ही चावल दिए जाएंगे। चावल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचने पर विचार कर रही है सरकार। वहीं, सरकार पहले से ही आटा 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम और दाल (चना) 60 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेच रही है।

इन जगहों पर खड़ी होंगी वैन
जयपुर में नेहरू सहकार भवन के अलावा इन चावलों की बिक्री विभिन्न इलाकों में वैन के जरिए की जाएगी। वैन झोटवाड़ा, आरपीए, शास्त्री नगर, निवारू, मालवीय नगर, मानसरोवर, सोडाला, कनकपुरा सहित विभिन्न जगहों पर खड़ी होगी। इन इलाकों में वैन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खड़ी रहेंगी। इस दौरान यह इन इलाकों में घूमती भी रहेंगी।

Updated on:
06 Feb 2024 08:41 pm
Published on:
06 Feb 2024 08:41 pm