15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पवित्र चौधरी ने नीट में कड़ी मेहनत से रच दिया इतिहास

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 18, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
चौमूं. जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी यदि हौसले बुलंद हों तो सफलता कदम चूमती है। इसका उदाहरण बने हैं रेनवाल रोड स्थित रेनबो टावर के पास निवासी 17 वर्षीय पवित्र चौधरी, जिन्होंने नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया ओबीसी श्रेणी में 697वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवित्र चौधरी के जीवन में संघर्ष की कमी नहीं रही। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान उनकी मां मंजू देवी का निधन हो गया। इसके बाद वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना में पिता श्रीराम मेहला भी चल बसे। माता-पिता के साए के बिना भी पवित्र ने हार नहीं मानी और पूरी लगन के साथ पढ़ाई जारी रखी। पवित्र ने बताया कि कठिनाइयों के बीच पढ़ाई करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पवित्र के मामाजी सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए भावुक करने वाला क्षण है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग