जयपुर

सर्दियों में घूमने के लिए राजस्थान के लोगों की पहली पसंद बन ये टूरिस्ट प्लेस, कम खर्चें में कर सकते हैं सैर

Best Tourist Places: जिन लोगों का बजट कम है, उसके हिसाब से भी कई जगह है, जहां पर विंटर वेकेशन ट्रिप प्लान कर सकते है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2025, 4:57 PM IST
RAJASTHAN

जयपुर। नए साल के अगाज के साथ पर्यटन के लिहाज से पीक सीजन की शुरुआत हो गई है। एक ट्रेवल वेबसाइट के अनुसार राजस्थान के लोग इन जगहों पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं। आप भी कम बजट में अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

एक ट्रेवल वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान वालों की गोवा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बना हुआ है। इस साल गोवा लोगों की फर्स्ट चॉइस है। यहां हर साल हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह तक होटलों में बुकिंग्स हो चुकी हैं। नए साल के आगाज के साथ ही पर्यटकों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। पॉपुलर डेस्टिनेशन होने के कारण भी कई लोगों ने पहले ही ऑनलाइन बुकिंग्स करा ली ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत ना हो।

कम बजट में इंडोनेशिया, थाईलैंड और देखें वियतनाम

ट्रेवल एजेंट्स के अनुसार फ्लाइट्स के दाम बढ़ने से लोग कम बजट के ही डेस्टिनेशंस प्रिफर कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों का बजट कम है, उसके हिसाब से भी कई जगह है, जहां पर विंटर वेकेशन की छुटि्यों मना सकते है। इनमें इंडोनेशिया, थाइलैंड जैसी जगह इन दिनों काफी डिमांड में हैं। राजस्थान के लोग यहां पर जाना पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वियतनाम, श्रीलंका, भूटान की ओर भी लोगों का रुझान दिख रहा है। वहीं, सिंगापुर, मलेशिया, मॉरीशस जैसी जगहें भी एवरग्रीन हैं, जहां जाना ज्यादातर लोग पसंद कर रहे हैं।

हिल स्टेशन पहली पसंद

आउटिंग का पीक सीजन प्रारंभ हो चुका है। कश्मीर, शिमला, मंडी, नैनीताल, मसूरी, नीलगिरी, शिलॉन्ग, माउंट आबू, दार्जलिंग, गंगटोक, मनाली, देहरादून और अन्य शहर शामिल हैं। इन शहरों के लिए 40 प्रतिशत तक बुकिंग हुई है।

टॉप इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस

सिडनी, आस्ट्रेलिया, पेरिस, फ्रांस, कैपटाउन, साउथ अफ्रीका , न्यूयॉर्क, यूएसए , टोक्यो, जापान , लंदन, यूके दुबई, यूएई , रियो डि जेनेरियो, ब्राजील

Updated on:
3 Jan 2025, 4:57 PM IST
Published on: