जयपुर को गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान में भारतीय संस्कृति के साथ ऐतिहासिक खूबसूरत जगहें देखने को मिलेगी। ऐसे में आप गुलाबी नगरी की खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं। जयपुर में देखने के लिए आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, गलताजी मंदिर, कनक वृंदावन, पन्ना मीना का कुंड, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और जल महल घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं।