जयपुर

किसी दुल्हन को ना मिले ऐसी विदाई…थकान हुई तो दूल्हे की गोद में सो गई दुल्हन, उसे क्या पता था अब कभी आंखे नहीं खुलेंगी….

Big accident in Rajasthan: दुल्हन ने दूल्हे की गोद में ही दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Feb 07, 2024
accident_news.jpg
bride died in accident

Big accident in Rajasthan: दुल्हन खुशबु अपने घर से विदा हुई। परिवार वालों और रिश्तेदारों की आखें नम हो गई। सभी दुल्हन के अच्छे भविष्य की कामना कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि विदाई की यह रात दुल्हन की अंतिम रात होगी। हरियाणा से शादी के बाद विदा होकर राजस्थान के सीकर में अपने ससुराल आ रही दुल्हन को नहीं पता था कि वह कभी ससुराल नहीं पहुंच पाएगी। दुल्हन ने दूल्हे की गोद में ही दम तोड़ दिया। घटना सीकर जिले के फतेहपुर इलाके की है।


दरअसल फतेहपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे नंबर 58 पर आज सवेरे बड़ा सड़क हादसा हुआ। सीकर जिले के ही लक्षमणगढ़ कस्बे में स्थित बाटड़ानाउ गांव में रहने वाले रघुवीर जाट की शादी हरियाणा के सिरसा में रहने वाली खुशबू से हुई। मंगलवार रात दुल्हन को विदा किया गया और आज सवेरे सीकर में दुल्हन का स्वागत सत्कार करने की तैयारी शुरू हो गई।


लेकिन ससुराल से कुछ किलोमीटर पहले ही एक बेकाबू डंपर ने दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दुल्हन की मौत हो गई। चालक और दूल्हा गंभीर घायल है। पुलिस ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दुल्हन... दूल्हे की गोद में सो रही थी। संभव है कि इतनी दूर से आने के कारण उसे थकान हुई हो और थकान को कुछ कम करने के लिए वह दूल्हे की गोद में सो गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे और कार के हालात देखे तो कलेजा मुंह को आ गया। दुल्हन के लिबाज में ही दुल्हन हमेशा के लिए विदा हो गई।

Published on:
07 Feb 2024 11:58 am