23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में राजस्थान का जलवा: तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का डेब्यू, रवि बिश्नोई की फिरकी का चलेगा जादू

India vs Zimbabwe T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले मुकाबले के साथ हो गया। इस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में राजस्थान के दो युवा होनहार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिससे राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में काफी का उत्साह देखने को मिल रहा है।
2 min read
Google source verification
Ravi Bishnoi and Ashok Sharma

India vs Zimbabwe T20: अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई (File Photo:X/@BCCI-IANS)

India vs Zimbabwe T20 : जयपुर। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले मुकाबले के साथ हो गया। इस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में राजस्थान के दो युवा होनहार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिससे राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में काफी का उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया में जहां जयपुर के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं, वहीं जोधपुर के स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी मैदान पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं।

जयपुर के अशोक शर्मा का जलवा

जयपुर के उभरते तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भारतीय टीम में मौका मिलना राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले अशोक शर्मा से इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। हाल ही में अशोक शर्मा ने कहा था कि मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं, जब मैं वह जर्सी पहनूंगा और देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।

मैंने इसके लिए लंबे समय से इंतजार किया। ये मेरा पहला लक्ष्य है। दूसरी बार ये हैं कि मैं वही करता रहूंगा, जो मैं लंबे समय से लगातार करता आ रहा हूं। मैंने अब तक घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की है। मैं जिस तरह की तैयारी करता आया हूं और मेरा जो रुटीन अब तक चलता आया है, वही मैं यहां भी करूंगा। मैं अपनी ताकत पर ध्यान दूंगा और कुछ अलग करने की कोई कोशिश नहीं करूंगा।

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को मानते हैं रोल मॉडल

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अशोक शर्मा अपना रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंन कहा, डेल स्टेन ऐसे गेंदबाज थे, जो अकेले दम पर मैच जिताने का दमखम रखते थे। मैं उनके आक्रामक अंदाज, रन-अप, जोश और वे जिस तरह विपक्षी बल्लेबाजों में खौफ पैदा करते थे, उस अंदाज का जबरदस्त फैन हूं। मैंने उनके कई मैचों के वीडियो देखे हैं और उनसे काफी कुछ सीखने की कोशिश की है।

बिश्नोई की फिरकी का जादू

दूसरी ओर, जोधपुर के रवि बिश्नोई पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी फिरकी का लोहा मनवा चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 फरवरी 2022 को अपने डेब्यू मैच में ही 17 रन देकर 2 विकेट झटककर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले बिश्नोई का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वर्ष 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों में उन्होंने 5.57 की इकॉनमी से 6 विकेट हासिल किए थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट रहा।

हालांकि, हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में बिश्नोई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हुए इस मुकाबले में बिश्नोई के पास अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए धारदार गेंदबाजी से दमदार वापसी करने का बेहतरीन मौका होगा।