जयपुर

आनंदपाल गैंग के सदस्य सहित दो तस्कर गिरफ्तार

सीकर के रानोली से पकड़े आरोपी

less than 1 minute read
Jul 10, 2021
आनंदपाल गैंग के सदस्य सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सीकर के रानोली में दो मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों से 55 किलो गांजा और एक लग्जरी कार बरामद की है। पुलिस अब तक ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 749 प्रकरण दर्ज कर 954 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कि मुरलीपुरा स्थित श्रीनिवास नगर रोड निवासी सनी बीदावत और हरमाड़ा में भारत नगर कच्ची बस्ती निवासी अनिल कुमार सांसी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी सनी व अनिल ने बताया कि सीकर के मादक पदार्थ तस्कर रामचन्द्र से 5 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदते हैं और उसे 20 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से जोबनेर में बेचते हैं। आरोपियों ने जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण के कई क्षेत्र में भी गांजा सप्लाई करना बताया। आरोपियों ने बताया कि गांजे में मुनाफा ज्यादा होता हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सीकर निवासी मादक पदार्थ तस्कर रामचन्द्र उर्फ चैना उर्फ जानिया आनंदपाल गैंग का सदस्य रह चुका है, जिसके खिलाफ भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में पुलिस थाना दादिया सीकर पूछताछ कर रही हैं।

Published on:
10 Jul 2021 10:38 pm
Also Read
View All