जयपुर

वैभव गहलोत अब ईडी के समक्ष 30 अक्टूबर होंगे पेश, फेमा पर होगी पूछताछ

ED Summons Vaibhav Gehlot : वैभव गहलोत अब 30 अक्टूबर को ईडी के सामने पेश होंगे। फेमा पर पूछताछ होगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2023, 3:30 PM IST
vaibhav_gehlot.jpg
Vaibhav Gehlot

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व ईडी के छापों ने राजनीतिक बवंडर मचा दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दो कांग्रेस नेताओं प्रदेश कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और हालिया प्रत्याशी घोषित विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के पुत्र, आरसीए अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वैभव गहलोत समन जारी कर पूछताछ के लिए आज शुक्रवार ईडी मुख्यालय तलब किया है। इस पर वैभव गहलोत ने शुक्रवार को ईडी से 15 दिन का और समय मांगा पर। बताया जा रहा है कि वैभव गहलोत ने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए नई तारीख मांगी और तर्क दिया कि ईडी जांचकर्ताओं को दस्तावेज सौंपने के लिए 2011 से अब तक के दस्तावेज एकत्र करने होंगे। इस पर जांच एजेंसी ने उन्हें सिर्फ चार दिन का समय दिया। इस मोहलत की अवधि 30 अक्टूबर को पूरी होगी। बताया जा रहा है कि ईडी ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए वैभव गहलोत को समन जारी किया है।

यह 12 साल पुराना मामला - वैभव गहलोत

इस मामले में वैभव गहलोत का कहना है कि यह 12 साल पुराना मामला है। केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। हम जानते थे कि ये चीजें चुनाव से पहले होंगी। वे मेरे पिता अशोक गहलोत को निशाना बनाना चाहते हैं, इसलिए मुझे समन भेजा है। हम इस मामले में पहले भी स्पष्टीकरण कर दे चुके हैं। वो जब भी मुझे पूछताछ के लिए बुलाएंगे, मैं उपस्थित होऊंगा।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के दो बड़े नेताओं पर ED का छापा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले - BJP ने चला अपना आखिरी दांव

यह भी पढ़ें - कांग्रेस एक्शन में , प्रेस कांफ्रेंस में सीएम गहलोत बोले - भाजपा को अपना चुनाव चिन्ह ED बना लेना चाहिए

Updated on:
27 Oct 2023, 3:30 PM IST
Published on: