जयपुर

प्रचार में नहीं आए थे आमने-सामने, अब यों मिले बुआ-भतीजा कि जीत लिया सभी का दिल

अल्बर्ट हॉल पर सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वसुंधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया...
less than 1 minute read
Dec 18, 2018
Raje

जयपुर।


राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje और कांग्रेस नेता Jyotiraditya Scindia आमने-सामने नहीं आए। न वसुंधरा प्रचार करने मध्य प्रदेश गईं, न ही सिंधिया राजस्थान आए। प्रचार के दौरान झालावाड़ के मनोहरथाना में ज्योतिरादित्य की सभा होनी थी। ऐन वक्त पर सिंधिया ने यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। अल्बर्ट हॉल पर सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वसुंधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया जब इस तरह मिले तो सभी दिल जीत लिया।

वहीं जयपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सिंधिया ने झालावाड़ में प्रचार के सवाल पर साफ कह दिया था कि वह राजनीति और परिवार को अलग-अलग रखते हैं। लेकिन सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान राजे ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य को गले लगाकर प्रेम दिखाया।

वहीं राहुल ने भी दिखाई गर्मजोशी...
समारोह खत्म होने के बाद राहुल सभी नेताओं से मिले और निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद वे समारोह स्थल से निकल गए। जब राहुल ने वसुंधरा राजे से हाथ मिलाया तो समर्थकों में उत्साह सा छा गया। सबकी नजरें उन्हीं पर जा टिकी।

गहलोत भी मिले
अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे भी गर्म जोशी से मिले। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अभिवादन किया।

Published on:
18 Dec 2018 11:20 am