जयपुर की छवि को देश-दुनिया में धूमिल करने वाली एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें जयपुर के एक युवक की ओर से शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए इंस्टाग्राम रील के जरिए महिला पर्यटकों पर रुपए का टैग बताकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है।
जयपुर। शहर की छवि को देश-दुनिया में धूमिल करने वाली एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें जयपुर के एक युवक की ओर से शर्मनाक घटना को अंजाम देते हुए इंस्टाग्राम रील के जरिए महिला पर्यटकों पर रुपए का टैग बताकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है।
उधर, पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर आया यह वीडियो दो महीने पुराना है। पुलिस इस मामले में रील डालने वाले युवक को मई में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने पहले पकड़े गए युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट को चैक किया तो उसमें यह वीडियो नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि अन्य किसी व्यक्ति के पास यह वीडियो था, जिसे उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
आमेर थानाप्रभारी अंतिम शर्मा ने बताया कि यह वीडियो 11 अप्रेल, 2024 का है। वीडियो के संबंध में पुलिस को 6 मई को पता चला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 मई को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ा हुआ छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसने माफी मांगने के बाद अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया था।