जयपुर

शहरवासी पानी के लिए मोहताज, भटकना पड़ रहा

बस्सी में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी के लिए मचा हाहाकार, मरम्मत एवं टैंकर व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा जलदाय विभाग व नगरपालिका प्रशासन
2 min read
Jun 15, 2022
शहरवासी पानी के लिए मोहताज, भटकना पड़ रहा
शहरवासी पानी के लिए मोहताज, भटकना पड़ रहा

जयपुर। बस्सी क्षेत्र में भीषण गर्मी में बस्सी की कॉलोनियों मे पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। शहर की आधा दर्जन से ज्यादा गली, मोहल्लों, कॉलोनियों एवं बस्तियों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शहरवासी पानी (water problem in bassi) के लिए मोहताज हैं। इसके चलते शहरवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

लोगों ने कहा कि शहर में पेयजल किल्लत गहराने का कारण जलदाय विभाग एवं नगरपालिका विभाग की लापरवाही है। भीषण गर्मी में इस समस्या के समाधान पर दोनों जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई होते हुए भी पानी नहीं पहुंच पा रहा। ऐसी जगहों पर जलदाय विभाग व नगरपालिका प्रशासन की ओर से पानी के टैंकर्स की व्यवस्था भी नहीं करवाई जा रही है। वहीं खराब पड़े ट्यूबवेलों, हैंडपंप, पाइपलाइन को भी दुरुस्त नहीं कराया जा रहा, जिसके कारण कॉलोनियों में पेयजल का संकट अधिक गहरा गया है।

नलों में पानी नहीं, बिल हर माह आ रहा
पानी की समस्या को लेकर शहर के रैगर मोहल्ला स्थित भांखरी वाला मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, हरिजन मोहल्ले के शहरवासी अधिक परेशान हैं। मंगलवार सुबह नलों में पानी नहीं आने से गुस्साई महिलाओं की भीड़ ने नगरपालिका एवं जलदाय विभाग प्रशासन के खिलाफ विरोध जताकर रोष जाहिर किया। रैगर मोहल्ला स्थित भांखरी वाला मोहल्ला निवासी मंजू देवी, सुनिता देवी, दाखा देवी, भागवती देवी, मीरा देवी, संतरा देवी, अन्नू देवी आदि महिलाओं ने बताया कि नलों में पानी नहीं आता, लेकिन बिल तुरंत आ जाता है। बिना पानी के मजबूर होकर नलों का बिल देना पड़ता है। हकीकत यह है कि कॉलोनियों में नलों में पानी नहीं आ रहा। कई दिनों से पानी नहीं आने की समस्या पर कई बार जलदाय विभाग एवं नगरपालिका विभाग को अवगत कराया, लेकिन समस्या को लेकर जलदाय विभाग एवं नगरपालिका विभाग लापरवाही बरत रहा है। इससे समस्या जस की तस है।

Published on:
15 Jun 2022 12:16 am
Also Read
View All
राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग