जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 19-22 अगस्त के बीच इन शहरों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update : राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट। आने वाले 24 घंटे में राजस्थान के कई जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी। यह झमाझम बारिश का सिलसिला 4 दिन तक चलेगा।
2 min read
weather_alert_rajasthan_1.jpg
Weather Alert

Rajasthan Latest Weather Update राजस्थान में मानसून फिर लौट रहा है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट है कि, 19 अगस्त से 22 अगस्त तक यानि की 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा, कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है। यानि की पांच संभाग के 25 जिलों के कुछ हिस्सों में मानसून की वजह से बारिश होगी। हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान में 21-22 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जोधपुर संभाग में दिनांक 19-21 अगस्त को छुटपुट स्थानों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। जयपुर में मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विभाग का अलर्ट है कि बारिश हो सकती है। वैसे तो सुबह से ठंडी हवाएं चल रहीं है। आकाश में सूरज चमका रहा है। पर हवाओं की वजह से गरमी कम है।



बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने बताया कि आज भी मानसून ट्रफ लाइन हिमालय के तलहटी की और अवस्थित है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में Cyclonic circulation की वजह से कम दबाव का क्षेत्र (Low pressure area) बनने की आसार हैं।

यह भी पढ़ें - बूंदी में बदला मौसम का मिजाज, तेज़ बारिश शुरू, खुशी से खिले चेहरे

श्रीमहावीरजी में 8 M.M. पानी बरसा

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। करौली के श्रीमहावीरजी में 8 M.M. पानी बरसा।

पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

पश्चिमी राजस्थान के जिलाें में पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गंगानगर, फतेहपुर, हनुमानगढ़, चूरू, पिलानी, जैसलमेर में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

राजस्थान में अभी तक करीब 27 फीसदी बारिश

राजस्थान में मानसून की वजह से 27 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 17 अगस्त तक 396.4 M.M. बारिश हो चुकी है। अलवर, बारां, बांसवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : राजस्थान के इन छह जिलों में 3 घंटे में बारिश का मौसम अलर्ट, बीकानेर-जोधपुर में कब होगी बारिश जानें

Updated on:
18 Aug 2023 12:13 pm
Published on:
18 Aug 2023 12:09 pm