जयपुर

Rajasthan Weather : राजस्थान में बदला मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Rain Forecast राजस्थान में पश्विमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इससे गर्मी से राहत मिली है।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में पश्विमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम केन्द्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।

इससे जिलों में दिन का पारा एक से दो डिग्री तक गिरा। इसके अलावा बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को भी पश्विमी विक्षोभ का असर रहेगा।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम केन्द्र ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, टोंक में यलो अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के अनुसार यहां मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं तक दर्ज होने की संभावना है।

18-20 मार्च के दौरान फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केन्द्र के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। इसके असर से तेज आंधी व बारिश होने होने की संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होगा। वहीं, हीटवेव से राहत मिलेगी।

Updated on:
14 Mar 2026 09:09 pm
Published on:
14 Mar 2026 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर