जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तीन घंटे में इन 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Alert : मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि आज 22 अगस्त को तीन घंटे में राजस्थान के इन 7 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही 23 अगस्त को प्रदेश के 9 जिलों में झमाझम बारिश संग आकाशीय बिजली का IMD अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
weather_alert_7.jpg
Weather Alert

Weather Latest Update Today : मानसून ने करवट बदल ली है। राजस्थान में मानसून पूरे शबाब पर आ गया है। एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अभी-अभी आए अलर्ट में कहा गया कि, आज 22 अगस्त को तीन घंटे में राजस्थान के इन 7 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। जिन सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी उनमें भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, अलवर, दौसा, कोटा, बारां जिले शामिल हैं। 23 अगस्त के लिए जारी किए गए IMD अलर्ट के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों में आकाशीय बिजली संग झमाझम बारिश होगी। पर पूरे प्रदेश के लिए Weather Prediction है कि, मंगलवार को 11 जिले अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा व सवाई माधोपुर में भारी व अतिभारी बारिश होगी।

मौसम अलर्ट, जयपुर में होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर में आज मौसम खुशनुमा है। तीन बाद एक बार फिर मौसम सुहावना हुआ। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज आसमान में बादल छा हुए हैं। पर बार-बार सूरज के संग आंख-मिचौली चल रही है। जयपुर में आज कई जगह मध्यम से तेज बारिश का मौसम अलर्ट जारी है।

13 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश

राजस्थान में अब तक सामान्य से करीब 23 फीसदी बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 21 अगस्त तक 408 M.M. बरसात हो चुकी है। वैसे इस समयकाल में औसत बरसात 332 M.M. होती है। राजस्थान के 50 में से 13 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में है भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें - Weather News : राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश, आज 11 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Updated on:
22 Aug 2023 01:03 pm
Published on:
22 Aug 2023 12:59 pm