जयपुर

Rajasthan Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से धूज रहा मरुप्रदेश, कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट, एक मौत

Rajathan Winter Weather update: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पहाड़ों से आने वाली सर्दी मरुप्रदेश पर कहर ढा रही है। हालांकि, आने वाले कुछ दिन सर्दी से थोड़ी राहत के साबित हो सकते हैं। इस बीच, हाड कंपा देने वाली सर्दी के बीच खेत में पानी लगाने गए भीलवाड़ा के एक किसान की मौत की भी सूचना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 12:33 PM IST
winter_rajasthan.jpg
Rajathan Winter

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अलवर, भरतपुर,बूंदी, धौलपुर, झुंझुनू, करौली,सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक और नागौर में शीतलहर चलेगी। साथ ही घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने इन शहरों में यलो अलर्ट दिया है। वहीं चूरू में घने कोहरे के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है, इसलिए यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के चूरू और फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। उधर, फतेहपुर में एक सप्ताह में 7 बार पारा माइनस में जा चुका है। राजस्थान के 15 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे जा चुका है।

यह भी पढ़ें:

कुछ दिन मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर आगामी 48 घंटों के दौरान हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। उत्तरी भागों में घना कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। 11 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होगी। पारा भी माइनस या जमाव बिंदु में चला जा सकता है।

मकर सक्रांति के बाद फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में मकर सक्रांति के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से वहां बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इससे सर्दी का असर बढ़ेगा और पारा लुढक कर जमाव बिंदु पर भी जा सकता है।

Published on: