Weather Update : राजस्थान में मौसम विभाग ने एक साथ Red-Orange-Yellow Alert जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार इन 14 जिलों में कहीं मध्यम से तेज बारिश, कहीं अत्यंत भारी बारिश तो कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
Weather Update :राजस्थान में मौसम विभाग ने एक साथ Red-Orange-Yellow Alert जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार इन 14 जिलों में कहीं मध्यम से तेज बारिश, कहीं अत्यंत भारी बारिश तो कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के सायं 07.15 बजे आए अलर्ट ने सबको चौंका दिया। मौसम विभाग ने जैसलमेर जिले के कुछ स्थानों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। यहीं नहीं कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने बाड़मेर, जोधपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें -
मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पाली, जालौर, नागौर, बीकानेर, अजमेर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, जयपुर, दौसा, अलवर शामिल हैं। इन जिलों में कहीं पर कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि खराब मौसम के प्रभाव से निचले इलाके में जलभराव की संभावना है। नदी-बरसाती नालों में अचानक पानी की आवक बढ़ाने की संभावना है। सड़क, अंडरपासों पर जलभराव होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण ले की सलाह दी है। पेड़ों के नीचे शरण लेने के लिए साफ-साफ मना किया है। जलभराव वाले क्षेत्र से दूर रहें। बरसाती नालों, मौसमी नदियों के पुल पर वाहन चालक सावधानीपूर्वक संचालन करें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
यह भी पढ़ें -