जयपुर

Weather Update : राजस्थान के इन 3 जिलों में बस थोड़ी देर में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग ने आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती, दशहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के इन 3 जिलों में बस थोड़ी देर में बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2025, 9:25 AM IST
मौसम ने बदली करवट, बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई में व्यस्त(photo-patrika)
मौसम ने बदली करवट, बारिश में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की कटाई में व्यस्त(photo-patrika)

Weather Update : मौसम विभाग ने आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती, दशहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के 3 जिलों में बस थोड़ी देर में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में नागौर, जोधपुर, पाली जिले और आस-पास क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज ​हवा चलने का अनुमान है। जिसकी गति 20-25 KMPH रहने की संभावना है।

राजस्थान : आज 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना

राजस्थान में हिसाब किताब के अनुसार मानसून की विदाई हो चुकी है। पर कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार आज भी 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को ​बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक तेज बारिश का अनुमान है।

अधिकतम तापमान औसत में भारी गिरावट

लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। राजस्थान के अधिकतर शहरों में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं, जयपुर में 30.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

जयपुर मौसम : थोड़ा नरम गरम

जयपुर का मौसम आज थोड़ा नरम-गरम है। जयपुर में सुबह 9 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Updated on:
2 Oct 2025, 9:25 AM IST
Published on: