
Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए 20-21-22 जुलाई को कैसा मौसम रहेगा इसका Prediction जारी किया है। राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी के लिए 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट व 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में 21-22 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जानें 20-21-22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका हैं। वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी अपने सामान्य से दक्षिण में स्थित है।
यह भी पढ़ें -
मौसम विभाग ने 20 जुलाई के लिए 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें जोधपुर, जालौर, पाली, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू शामिल हैं। वहीं 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और टोंक शामिल हैं।
मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 21-22 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
राजस्थान में अब तक सामान्य से 2 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में 18 जुलाई तक मानसून सीजन में औसत बरसात 137.7MM बारिश होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 140.2 MM बारिश हो चुकी है।
यह भी पढ़ें -