जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, दोपहर बाद राजस्थान के इन 9 जिलों में होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि आज शुक्रवार 16 मई को राजस्थान के 9 जिलों के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है।

2 min read

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि आज शुक्रवार 16 मई को राजस्थान के 2 संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस मौके पर जहां मेघगर्जन होने की संभावना है वहीं आंधी चलने की संभावना भी बताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जन संग आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 KMPH की गति तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। उदयपुर, कोटा संभाग में 9 जिले आते हैं।

प्रदेश में तेज सतही धूलभरी हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश में आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30-450 KMPH रहने की संभावना है। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि बीकानेर, गंगानगर जिले में 16-20 को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव/लू की संभावना है। शेष अधिकांश में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।

19-20 मई को मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश और आंधी दर्ज होने की संभावना है।

कुशलगढ़ में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के उदयपुर जिले में मेघगर्जन व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा है। सर्वाधिक बारिश कुशलगढ़ बांसवाड़ा में 30 MM दर्ज की गई है।

राजस्थान में बीकानेर व कोटा में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर व कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on:
16 May 2025 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर