जयपुर

Weather Update : राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। IMD ने राजस्थान के 29 जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट जारी किया है।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम का मिजाज मंगलवार से अचानक बदल गया था। मौसम विभाग ने आज बुधवार को राजस्थान के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत सीकर, जयपुर, दौसा, चूरू, झुन्झनू, टोंक, अलवर, अजमेर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली के गिरने की संभावना है। इसी के साथ ही कहीं-कहीं पर 30-40 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme : खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर अच्छी खबर, राजस्थान में 75 लाख नए लाभार्थी जुड़े

21 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, करौली, बूंदी, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटपूतली जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ आकाश में बिजली गरजने और कहीं-कहीं पर 20-30 KMPH रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर में सुबह 4 बजे से शुरू हुई बारिश

जयपुर में बुधवार सुबह 4 बजे से मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह 4 बजे से तेज हवाएं चलने लगीं थीं। साथ ही जबरदस्त बिजली कड़कने लगी थीं। इसी के साथ पहले तो धीमे-धीमे फिर तेज गति से बारिश का दौर शुरू हो गया। जो सुबह सात बजे के बाद भी जारी है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है।

मंगलवार शाम कई जगह बदला मौसम

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार शाम को कई जगह मौसम बदल गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, शाम को अचानक बादल छा गए और हवाएं चली। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी और इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa : साध्वी प्रेम बाईसा के पिता को लेकर नया अपडेट, केस की गुत्थी सुलझाने में जुटा विशेष जांच दल

Updated on:
18 Feb 2026 10:08 am
Published on:
18 Feb 2026 07:17 am
Also Read
View All