
फाइल फोटो पत्रिका
Weather Update : मौसम विभाग के ताजे अपडेट के अनुसार राजस्थान के 2 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 20-30 KMPH की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव 18 फरवरी को रहने की संभावना है। इस दिन बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 30-40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। सिरोही, हनुमानगढ़ और बारां को छोड़कर सोमवार को शेष सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
Updated on:
17 Feb 2026 03:01 pm
Published on:
17 Feb 2026 03:01 pm
