
बारिश के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)
IMD Alert: जयपुर। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में 3 घंटे के अंदर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, अजमेर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर आगामी 3 घंटे के अंदर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने की लोगों से अपील की है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने बीते दिन ही राज्य में 24 घंटों के भीतर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने कहा था कि 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। उसका असर अब साफ दिख रहा है।
आइएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है। इसके अलावा कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखे जींसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करने की सलाह दी है।
Updated on:
17 Feb 2026 04:28 pm
Published on:
17 Feb 2026 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
