17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में रफ्तार का कहर: SUV ने स्कूटी को उड़ाया, दो युवकों की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

राजधानी जयपुर में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में कांटा चौराहे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Play video

फोटो-CCTV फुटेज का स्क्रीनशॉट

जयपुर। राजधानी जयपुर में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में कांटा चौराहे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, नीमकाथाना (सीकर) निवासी मोहित (23) और कुम्हेर (भरतपुर) निवासी वीरेंद्र (40) सोमवार रात खाना खाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे। इसी दौरान कांटा चौराहे पर पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मोहित और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसयूवी और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

किराये के मकान में रहते थे

जानकारी के अनुसार मोहित और वीरेंद्र पांच्यावाला सिरसी रोड पर किराये के मकान में रहते थे। मोहित पढ़ाई करता था, जबकि वीरेंद्र अपोलो फॉर्मेसी कंपनी में जॉब करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है