जयपुर

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट, तीन दिन बचकर रहें, पढ़ें पूरी खबर

Weather Update : राजस्थान में पड़ रही रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश के सात जिलों का तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है।
2 min read
May 12, 2022
weather_1.jpg
सरहदी धोरों पर गर्मी का असर,। सेके गए पापड़

weather update : राजस्थान में पड़ रही रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश के सात जिलों का तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मई की गर्मी पिछले सभी रेकाॅर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह गर्मी का टाॅर्चर जारी रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बतादें कि पिछले साल मई के दौरान चूरू का तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया था।

जिलों में तापमान की स्थिति
राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और बाड़मेर का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री पहुंच गया है और माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर यह 50 डिग्री के आसपास रह सकता है। उधर, पिलानी, जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर और जालौर का तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है। भीषण गर्मी के दौरान तापमान में इस तरह का उछाल पिछले सालों के दौरान मई के अंतिम सप्ताह में देखने को मिला रहा है, लेकिन इस बार मई के पहले पखवाड़े में ही रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।

इन स्थानों पर रेड अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो 13 मई तक अति भारी लू की स्थिति रह सकती है। इसका जोर भी पश्चिमी राजस्थान में ही रहेगा। श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और जालौर जिले में रेड अलर्ट रहेगा। चूरू, पाली, नागौर जिले में आरेंज अलर्ट और हनुमानगढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, पूर्वी राजस्थान की बात करें तो झुंझुनूं, टोंक, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा जिले में अति लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

23 जिलों में लू का असर
राजस्थान के 23 जिलों में लू चल रही है। इसमें भी आठ जिलों में गुरुवार (12 मई) को अति लू की स्थिति रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा चल रहा है।

रेत पर सेके गए पापड़

बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है और सरहदी धोरों पर तापमान इससे भी ज्यादा है। दोपहर में धोरों की रेत तपकर तंदूर हो जाती है। इस भीषण गर्मी में भी बीएसएफ के जवान मुश्तैदी से देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। इन जवानों ने जब इस भीषण गर्मी में रेत में पापड़ दबाए और कुछ देर बार बाहर निकाला तो भीषण गर्मी में पापड़ भी सिक गए।

कहां कितने साल का रेकाॅर्ड टूटा
अजमेर-45.0 पांच साल
बाड़मेर-46.1 पांच साल
बीकानेर-47.2 एक साल
चूरू-46.9 एक साल
जयपुर-44.4 एक साल
जैसलमेर-47.2 पांच साल
जोधपुर-46.0 पांच साल
कोटा-46.7 एक साल

Updated on:
12 May 2022 08:18 pm
Published on:
12 May 2022 08:18 pm