
Today Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से इलाके में मौसम नित नए रंग दिखा रहा है। मंगलवार को जहां दिनभर बादलवाही के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा, वहीं बुधवार को लोगों को घने कोहरे के दर्शन हुए।
फसल को हो सकता है नुकसान
अब तेज हवा के साथ बारिश होती है तो रबी सीजन में गेहूं, सरसों, जौ आदि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ यदि ओलावृष्टि होती है तो फसल बर्बाद हो सकती है। आसमान पर बादल देखकर किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी है।
इन 8 जिलों में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर समेत भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिले में बादलवाही रहने और हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, आने वाले 4 दिन पलटेगा मौसम
माउंट आबू में खुशनुमा हुआ मौसम
पर्यटन स्थल माउंट आबू में बुधवार को बदले मौसम के मिजाज से देश-विदेश से आए पर्यटक आनंदित हो गए। सवेरे वादियों में गहरी धुंध छाई रही। पर्यटकों ने धुंध के बीच सड़कों, बाजारों में चहलकदमी करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद किया।