जयपुर

चार साल पहले बना एसआई, साथी अधिकारी से कर डाला दुष्कर्म, बर्खास्त

कहते हैं इन दिनों सरकारी नौकरी लग जाए तो जिंदगी बन जाती है, लेकिन राजस्थान पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को नौकरी रास नहीं आई। चार साल पहले एसआई बने झुंझुनूं के अशोक चौधरी को जयपुर कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बर्खास्त कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 12:50 AM IST
एसआई से दुष्कर्म का आरोपी थानेदार बर्खास्त
एसआई से दुष्कर्म का आरोपी थानेदार बर्खास्त

जयपुर

कहते हैं इन दिनों सरकारी नौकरी लग जाए तो जिंदगी बन जाती है, लेकिन राजस्थान पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को नौकरी रास नहीं आई। चार साल पहले एसआई बने झुंझुनूं के अशोक चौधरी को जयपुर कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बर्खास्त कर दिया। अशोक चौधरी ने एक नहीं चार—चार अपराध कर डाले। अब नाम, इज्जत और नौकरी तीनों खराब हो गए।

पुलिसवाला होते हुए भी हिरासत से भागा

कानोता थाने के संतरी के साथ धक्कामुक्की कर हिरासत से भागने वाले सब इंस्पेक्टर अशोक चौधरी को कमिश्नर संजय अग्रवाल ने आखिरकार बर्खास्त कर दिया। इससे पहले डीसीपी ने उसे सस्पेंड कर रखा था। उल्लेखनीय है कि बस्सी थाने में तैनात एसआई अशोक चौधरी पर चार मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि कानोता थाने की हिरासत में चल रहे निलंबित एसआई अशोक चौधरी को कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बर्खास्त कर दिया है। इसकी सिफारिश डीसीपी ने की थी।

अब तक हो चुके हैं चार मामले दर्ज

झुंझुनूं निवासी अशोक चौधरी पर चार मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें जगतपुरा के एक रेस्टोरेंट पर शराब पीकर खाने का बिल नहीं चुकाने, बिल मांगने पर वेटर को अगवा कर मारपीट करने का मामला प्रतापनगर थाने में दर्ज है। वहीं महिला एसआई ने कानोता थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। थाने में महिला एसआई ने कमरे से लैपटॉप चोरी का मामला दर्ज कराया था।

महिला अधिकारी का लेपटॉप भी चुराया

पुलिस को लैपटॉप आरोपी एसआई के पास मिला, इसके बाद से मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, दुष्कर्म मामले में कानोता थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन आरोपी एसआई अशोक चौधरी संतरी को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने तलाश लिया और गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

Published on:
Also Read
View All