जयपुर

दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च

Foldable यानी मुड़ने वाले SmartPhone एक के बाद एक बाजार में आ रहे हैं। सबसे पहले Samsung ने Galaxy Fold को पेश किया है जिसकी कीमत एक लाख 64 हजार रुपये है, वहीं अब दुनिया का सबसे सस्ता Foldable फोन भी Launch हो गया है।

less than 1 minute read
Dec 05, 2019
दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च
दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च

Foldable यानी मुड़ने वाले SmartPhone एक के बाद एक बाजार में आ रहे हैं। सबसे पहले Samsung ने Galaxy Fold को पेश किया है जिसकी कीमत एक लाख 64 हजार रुपये है, वहीं अब दुनिया का सबसे सस्ता Foldable फोन भी Launch हो गया है।

इस फोन का नाम Escobar Fold 1 फोल्ड है और इसकी कीमत महज 349 डॉलर यानी करीब 24,971 रुपये है। अपने Foldable फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि इस कीमत में लोगों के हजारों रुपये बचेंगे और उन्हें सस्ता Foldable स्मार्टफोन मिलेगा।

Escobar Fold 1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा और दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।

इस फोन में 7.8 इंच की दो डिस्प्ले दी गई हैं जिन्हें ओपन करके इस फोन को टैब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है। यह फोन काफी हद तक Huawei Mate X की तरह दिखता है। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह कभी टूटेगा नहीं।

Published on:
05 Dec 2019 01:11 pm