जयपुर

राजस्थान में सरकारी कर्मचारी के तबादले की कीमत सुन चौंक जाएंगे आप !

छह लाख नकद दिए और 10 लाख बैंक खातों में जमा कराए, फिर भी नहीं हुआ तबादला
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2024, 1:59 PM IST
Feature image


जयपुर। राजस्थान में तबादलों के लेकर लेन-देन के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। लेकिन तबादलों को लेकर दलालों की कीमत सुनकर वाकई में आप भी चौंक जाएंगे। ऐसे में एक विभाग की एक महिला कर्मचारी ने तबादले की कीमत 16 लाख रुपए बताई है।
दरअसल यह मामला राजस्थान पुलिस का सामने आया है। एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है कि तबादला कराने को लेकर मेरे से 16 लाख रुपए मांगे गए। इतने रुपए देने के बाद भी मेरा तबादला नहीं हुआ है।

पुलिस वालों ने ही ठग लिया महिला पुलिसकर्मी को
अजमेर आरएसी में तैनात एक महिला कांस्टेबल को ट्रांसफर कराने का झांसा देकर साथी पुलिस कर्मियों ने 16 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अलवरगेट थाना पुलिस ने दो कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
थानाप्रभारी श्याम सिंह के मुताबिक कांस्टेबल तारामणी आरएसी अजमेर में तैनात है। वह लंबे समय से जयपुर ट्रांसफर के लिए प्रयासरत है। हाड़ी रानी बटालियन में तैनात कांस्टेबल मुकेश चौधरी और दरगाह थाने के कांस्टेबल नेमीचंद ने तारामणी को ट्रांसफर कराने का झांसा 16 लाख रुपए ऐंठ लिए और ट्रांसफर नहीं करवाया।
पीडि़त तारामणी ने पुलिस को बताया कि करीब 6 लाख रुपए उसने दोनों कांस्टेबलों को नकद दिए और बाकी की राशि करीब 10 लाख रुपए इनके खातों में जमा करवाए। पुलिस संबंधित बैंकों से आरोपी मुकेश और नेमीचंद के खातों में जमा हुई राशि की जानकारी जुटा रही हैं। इनके बैंक स्टेटमेंट जुटाए जा रहे हैं। दोनों के बारे में अजमेर एसपी को भी जानकारी दी गई है।

एक सवाल यह भी
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वाकई में राजस्थान में तबादला उद्योग अब भी पनप रहा है। एक पुलिसकर्मी के तबादले की कीमत 16 लाख रुपए तक है।

Updated on:
9 Aug 2024, 1:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप