भीलवाड़ा

सिर कुचल युवक की हत्या, फैली सनसनी

अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जोडऩे वाले एक्सप्रेस-वे पर हीरापुरा पुलिया के पास एक युवक का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
less than 1 minute read
Feature image

अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जोडऩे वाले एक्सप्रेस-वे पर हीरापुरा पुलिया के पास एक युवक का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता चलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। एसआई श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे हीरापुरा श्मशान के पास एक युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष है। उसने आसमानी रंग की शर्ट व काले रंग की पेंट पहन रखी थी। पुलिस को मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है और हुलिए से मजदूर प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस की दीवार के पास जहां युवक का शव मिला है वहां पत्थरों पर भी खून के निशान मिले हैं। अंदेशा है कि युवक के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या की गई है। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पूरी तरह से कुचल दिया गया है। पुलिस ने शव को सवाई मानसिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवा दिया है। हुलिए व कपड़ों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
17 Feb 2016 11:35 pm
Also Read
View All
RIICO का तोहफा: भीलवाड़ा में 300 से अधिक औद्योगिक भूखंडों पर आवंटन शुरू, राइजिंग राजस्थान MOU धारकों को मिलेगी खास छूट

चूड़ियां, सोफा और भिंडी…राजस्थान पंचायत चुनाव में इन ‘अजब-गजब’ सिंबलों से तय होगी गांव की सरकार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पंचायत चुनाव vs स्कूल परीक्षाएं: शिक्षकों में असमंजस, क्या टलेंगे एग्जाम या रद्द होंगी दीपावली की छुट्टियां?

Exclusive: राजस्थान के भीलवाड़ा में पहली बार सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उद्योग, बचेगा लाखों लीटर भूजल

मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद