जयपुर

Rajasthan News : परेशानियों के चलते युवक ने की आत्महत्या

Rajasthan News : पुलिस ने मौत का कारण परेशानियों से तंग आना बताया।

less than 1 minute read
May 19, 2024

Rajasthan News : चौमूं शहर के रींगस रोड आमलियों में किराए मकान में रह रहे उत्तरप्रदेश के ईटावा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो वायरल कर फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शहर के उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द किया। मृतक चौमूं इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता था और वह अपने गांव से दो दिन पहले ही आया था।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि देर रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे लिया। उसकी अलीपुर ईटावा (उत्तरप्रदेश) निवासी योगेशकुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी के रूप में पहचान हुई। योगेश ने फंदे से झूलने से पहले मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा है और किसी को भी परेशान नहीं करने की बात भी कही।

मौत का कारण परेशानियों से तंग आना बताया। वीडियो में उसने माता-पिता, पत्नी व बच्चों का भी नाम लिया। पुलिस का परिजनों ने बताया कि मृतक दो दिन पहले ही घर से आया था। वह चौमूं इलाके में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। वह आमलियों में किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक के आत्महत्या के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
23 Oct 2024 04:12 pm
Published on:
19 May 2024 04:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर