जयपुर

युवक को लड़की से बातचीत करना पड़ा भारी, रिश्तेदार ही जबरन कार में पटककर ले गया

ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक का रिश्तेदार ही अपने साथियों के साथ जबरन कार में पटककर ले गया।
less than 1 minute read
Jan 12, 2019
Murder due to love affair
Murder due to love affair

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। युवक का रिश्तेदार ही अपने साथियों के साथ जबरन कार में पटककर ले गया।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलवर पुलिस की मदद से अपहृत को मालाखेड़ा से मुक्त करवाया और मामले में कार चालक सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को अलवर पुलिस ने एक लूट के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

मूलत: अलवर व हाल ट्रांसपोर्ट नगर में आमागढ़ निवासी ईश्वर शिकारी राजपूत (21) का 9 जनवरी को उसके रिश्तेदार कमल सिंह ने अपहरण कर लिया। जांच में सामने आया है कि ईश्वर की बहन के ससुराल की एक लड़की से बातचीत होती थी।

इसका कमल ने विरोध किया था। कमल के साथ शैंकी और भूपसिंह को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अपहरण में काम ली गई कार और उसका चालक सुखराम व सोनू को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अलवर में फायरिंग कर डकैती का प्रयास किया था
अपहरण करने वाले शैंकी, भूपसिंह और कमलसिंह अलवर बस स्टैंड पर फायरिंग कर डकैती का प्रयास करने के मामले में वांटेड थे। तीनों आरोपियों को अलवर पुलिस ने इसी मामले में गिरफ्तार किया है।

Published on:
12 Jan 2019 08:56 am