नोख थानाक्षेत्र में सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
पोकरण. नोख थानाक्षेत्र में सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। नोख पुलिस के अनुसार भारमसर निवासी चंद्रवीरसिंह पुत्र नखतसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 15 जून को ढाई बजे उसका ट्रैक्टर चालक किशनसिंह पुत्र प्रयागसिंह, हुकमसिंह, उसका भाई महिपालसिंह अपने कृषि कार्य का सामान लेने के लिए फलोदी रवाना हुए। बोड़ाना सरहद से नेवा गांव जाने वाली रोड पर चल रहे थे। इस दौरान एक नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई। ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ब्रैक लगाए। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार उसका भाई महिपालसिंह व हुकमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बज्जू के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिपालसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि हुकमसिंह को गंभीर हालत के कारण बीकानेर रैफर किया। जिसका उपचार चल रहा है। सूचना पर नोख पुलिस बज्जू पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम कर रहे है।